हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके मेहनती कार्यकर्ता हैं : फणीन्द्रनाथ शर्मा

भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके मेहनती कार्यकर्ता हैं : फणीन्द्रनाथ शर्मा

भाजपा की जीत में बूथ कार्यकर्ताओं की होती है अहम भूमिका : संगठन मंत्री

 

संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक

 

गुरुग्राम, 9 जुलाई। भाजपा कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहे। बैठक में श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत तथा हरेक बूथ को जीतने की बात कही। संगठन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर संगठनमंत्री ने चर्चा की और कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए। संगठन मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत सामूहिकता के साथ पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा किए गए परिश्रम का नतीजा है। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प की पूर्ति तक रूकना नहीं है। बैठक में कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की गई।

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन को लेकर दिए गए सभी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए गंभीरता से काम करने की बात कही। संगठन मंत्री ने कहा है कि कार्यकर्ता भाजपा को ताकत देते हैं, जनता के बीच काम करते हुए संगठन की शक्ति को और बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा की ताकत उसके मेहनती कार्यकर्ता हैं। बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी को जीत दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में कार्यकर्ता उनकी मदद करें।

संगठनमंत्री ने कार्यकर्ताओं को 75 दिन का टास्क देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत हासिल करने में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। हम सबको मिलकर बूथ स्तर पर तेजी से काम करना होगा। संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाने को कहा।

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को भी धरातल पर लागू किया गया, जिसका लाभ देश और प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी हर रोज जनहित में नए-नए कदम उठाकर सभी वर्गों की भलाई का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभाओं में पार्टी ने जीत दर्ज की है। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि यह जीत विधानसभा चुनाव में और बड़ी होनी चाहिए, इसलिए सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें और तीसरी बार नायब सरकार बनाने में दिन रात जुट जाएं।

बैठक में जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष सीमा पाहुजा, अर्जुन शर्मा, दिनेश शर्मा, संदीप राघव, जिले के सचिव निधि कोटिया, पवन जांघू, जयंती चौधरी, अवनीश राघव, महेश वशिष्ठ, प्रवीण अग्रवाल, गगन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डा. गजेंद्र गुप्ता, जिला मीडिया सह प्रमुख पवन यादव, राकेश राणा, नीरज यादव, कार्यालय सचिव यादराम जोया, कार्यालय सह प्रभारी ओमप्रकाश ठाकरान, प्रवक्ता विपिन यादव, सुरेंद्र गहलोत, धनराज बंसल, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल, सह कोषाध्यक्ष जगतार सिंह, सोशल मीडिया विकास चोपड़ा, मोर्चों के अध्यक्ष मयंक निर्मल, कृष्ण गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, सोनिया यादव, धर्मवीर, कंवलदीप सिंह, मंडल प्रभारी अरुण बंसल, मेहरचंद गांधी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!