Uncategorizedहरियाणा
Trending

हरियाणा में जारी हुआ Heatwave का High Alert, इस दिन होगी झमाझम बारिश

me

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी बढ़ती जा रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। बीते दिन मंगलवार को प्रदेश का सिरसा जिला सबसे गर्म रहा। तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 6 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में हीटवेव (heatwave) का हाई अलर्ट (High Alert) जारी किया है। वहीं 12 जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल और करनाल में यलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में मौसम आमतौर पर 9 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे प्रदेश में 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला

वहीं सूबे में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा-नारनौल में हुई। जिसके बाद सिरसा का तापमान 42.8 और नारनौल का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट पानीपत-जींद में दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!